मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने वाली योजना है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि में मददगार है। यह कहना है नगर पालिका टीकमगढ़ की निवासी लाड़ली बहना श्रीमती रिहाना खातून का। श्रीमती रिहाना खातून ने कहा कि मुझे आज योजना की 41वीं किस्त की राशि मिल गई है। इस राशि से मैं अपनी तथा अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा कर पा रही हूं। श्रीमती रिहाना खातून ने महिलाओं के हित में चलाई गई लाड़ली बहना योजना के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सहृदय धन्यवाद दिया।




