पशुपालन विभाग एवं डी.एस.सी. संस्था के सहयोग से बड़ौद विकासखण्ड के बिजानगरी क्लस्टर के नौ गांवों में बैकयार्ड कुक्कुट (मुर्गी) पालन योजना के अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 40-40 चूजों का वितरण किया गया है। बैकयार्ड कुक्कुट योजना के तहत् मध्यम वर्गीय हितग्राहियों को 28 दिवसीय उन्नत नस्ल के चूजे प्रदान किये जाते हैं, ताकि हितग्राही उनका बेहतर प्रबंधन कर अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकें एवं अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से उप संचालक डॉ. महेश जारोलिया, संस्था से श्री फिरोज खान, श्री हेमेंद्र आर्य एवं डी.एस.सी. संस्था का स्टाफ उपस्थित थे।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग
बैकयार्ड कुक्कुट योजना के तहत् बड़ौद के नौ गांवों में 60 हितग्राहियों को चूजें का वितरण

सीधी बात डेस्क · आगर मालवा · 21 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट
आगर मालवा से और
और →यह भी पढ़ें
और →
पंचायत और ग्रामीण विकास
रोजगार शिविर आज खालवा में लगेगा 5 को छैगांवमाखन, 11 को पुनासा और 12 नवंबर को खंडवा में लगेगा भर्ती शिविर
खंडवा

