भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्रामीण आजीविका मिशन खंडवा के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड सिंगरौली द्वारा जिले में ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंप आयोजित किया जा रहा। इन शिविरों में खंडवा जिले में ग्रामीण शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पदों पर भर्ती की जा रही है। पिछले दिनों किल्लौद में 6 युवाओं का चयन हुआ, सोमवार को जनपद पंचायत हरसूद में आयोजित शिविर में 9 युवाओं का चयन तथा मंगलवार को पंधाना के शिविर में 21 युवाओं का किया गया। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री आनंद शर्मा ने बताया कि आगामी रोजगार कैंप 4 नवंबर को खालवा, 5 को छैगांवमाखन, 11 को पुनासा और 12 नवंबर को खंडवा में आयोजित होंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी से मोबाइल नम्बर 6261533651 पर संपर्क किया जा सकता है।