मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 220 केवी उपकेंद्र सीधी में 33 केवी मेन बस के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बुधवार, 4 नवंबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

अधीक्षण अभियंता (संचालन एवं संधारण) ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी सेमरिया, सिहावल, मड़वास, जेपी-1 (बरसाबाबा) एवं जेपी-2 (बघवारी) फीडर बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में कमी अथवा वृद्धि की जा सकती है। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की अपील की है।