प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के मकान का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी योजना से घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम कान्हावाड़ी निवासी मधु यादव के परिवार को पक्का आवास मिला है। पक्का मकान बनने से उनका परिवार बेहद खुश है।

मधु यादव ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में कच्चे मकान में रहने से कठिनाइयां बढ़ जाती थीं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में आवेदन करने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत हुआ। योजना के तहत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण कराया।

मधु यादव ने पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।