मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की गुरुबाणी हमें सत्य, प्रेम, समानता और मानव सेवा का संदेश देती है। गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षा, समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पावन पर्व पर गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलकर मानवता के कल्याण में सहभागी बनने का संकल्प लेने का सभी से आव्हान किया है।
मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं
सीधी बात डेस्क · भोपाल · 12 सितंबर 2026 · 1 मिनट
भोपाल से और
और →यह भी पढ़ें
और →
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
106 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरित ग्राम जमालपुरा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न
उज्जैन


