समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (दलहन) अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर द्वारा जिले के गोद लिये हुये ग्राम डवालीकलां, धूलकोट, देवरी, मांडवा, भातखेड़ा एवं डाबियाखेड़ा में प्रति ग्राम 25-25 कृषकों का चयन कर कुल 150 कृषकों को चना बीज प्रजाति आरवीजी 204, 30 किलो प्रति कृषक एवं बीज उपचार हेतु फफंूदनाशक दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत चयनित प्रत्येक ग्राम के 25-25 किसानों को दलहन उत्पादन को बढावा देने हेतु उन्नतशील तकनीकियों पर प्रशिक्षण भी दिया गया। सभी चयनित 6 ग्राम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप कुमार सिंह द्वारा कृषकों को चने की उन्नतशील खेती की विभिन्न बारिकियों पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर से बुवाई का समय, उर्वरक प्रबन्ध, सिंचाई आदि के बारें में जानकारी दी गई। किसानों को समय से बीज की बुवाई करने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम को अगले चार महिनों तक गहनता से कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा गहन निरीक्षण, देखभाल एवं लाभार्थी किसानों को समय-समय पर अवश्यकता अनुसार उपयुक्त जानकारी देकर दलहन उत्पादन मे जिले को सार्थक बढ़ोत्तरी की तरफ ले जाने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। इस पूरे प्रदर्शन का डाटा कृषि मैपर पर डाला जायेगा एवं साथ ही प्रत्येक 150 किसानों के खेत पर लगे प्रदर्शनों का जियो टैगिंग किया जायेगी ताकि पूरे कार्यक्रम की सार्थकता को पारदर्शिता के मापा जा सके। कार्यक्रम में वैज्ञानिक फसल उत्पादन श्री भूपेन्द्र सिंह, वैज्ञानिक फसल सुरक्षा श्री कार्तिकेय सिंह, वैज्ञानिक मौनिका जयसवाल, वैज्ञानिक पादप प्रजनन श्री राहुल सतारकर, वैज्ञानिक पशुपालन श्री अमोल देशमुख एवं वैज्ञानिक उद्यानिकी श्रीमति मेधा विभूते द्वारा अपना योगदान दिया गया।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास
समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (दलहन) अन्तर्गत किसानों को बीज एवं दवाईयों का वितरण
सीधी बात डेस्क · बुरहानपुर · 27 अक्टूबर 2026 · 3 मिनट
बुरहानपुर से और
और →यह भी पढ़ें
और →
पंचायत और ग्रामीण विकास
रोजगार शिविर आज खालवा में लगेगा 5 को छैगांवमाखन, 11 को पुनासा और 12 नवंबर को खंडवा में लगेगा भर्ती शिविर
खंडवा
