जिले में आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व में यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होना निर्धारित था, जिसे अब 30 अक्टूबर 2026 को मंडी प्रांगण डिंडौरी में आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में किसान कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुक्रम में संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को संशोधित तिथि और स्थल के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं
बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन के संबंध में परियोजना संचालक आत्मा, कृषि विज्ञान केंद्र, पशु चिकित्सा सेवाएं, भू-अभिलेख, खाद्य आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता, अग्रणी बैंक, नाबार्ड, एसआरएलएम/एनयूएलएम तथा संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों को पूर्व में प्रेषित निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित तिथि एवं कार्यक्रम स्थल में संबंधित विभागों संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रदर्शनी/स्टॉल का कन्टेट निर्धारित कर विशेष उपलब्धियां के साथ स्टॉल लगाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आपसी समन्वय के साथ तैयारियां सुनिश्चित करनी होंगी।
