खंडवा के जिला पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित शिविर में 106 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर सेवा-संकल्प अभियान के तहत लगाया गया था।

आवश्यकता के अनुसार दिए गए उपकरण

कार्यक्रम में 24 श्रवण यंत्र, 20 बैसाखी, 12 फोल्डेबल वॉकर और 10 वाकिंग स्टिक वितरित की गईं। इसके अलावा 22 ट्राईसाइकिल, 20 व्हीलचेयर और 26 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भी दी गईं।

शिविर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक छाया मोरे और जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े उपस्थित रहीं। स्टेट नोडल अधिकारी सौरभ कुमार सुमन, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आगम जैन और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऐश्वर्य वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

17 अक्टूबर तक चलेंगी गतिविधियां

विधायक कंचन तन्वे ने बताया कि सेवा-संकल्प अभियान के तहत जिले में 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े के अनुसार अभियान के दौरान खंडवा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसेवा की अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।