शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसका उदाहरण ग्राम पिपराही निवासी श्री सुखदेव सिंह, पिता स्व. हरिमगत सिंह हैं, जिन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। श्री सुखदेव सिंह को आयुष्मान कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। इन योजनाओं से उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा, खाद्यान्न उपलब्धता, कृषि कार्यों में सहायता और पक्के आवास जैसी सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होकर श्री सुखदेव सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
सफलता की कहानी
जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रहा सुखदेव सिंह का जीवन

सीधी बात डेस्क · मऊगंज · 11 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
मऊगंज से और
और →यह भी पढ़ें
और →

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
106 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरित ग्राम जमालपुरा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न
उज्जैन
