ग्राम अम्बाड़ा, विकासखंड पांढुर्णा में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 374 मरीजों का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर सांसद श्री विवेक बंटी साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने शिविर में उपस्थित मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने तथा जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

खास बातें

  • शिविर में नाक, कान एवं गला संबंधी 06, दंत रोग संबंधी 04 तथा अस्थि संबंधी 03 मरीजों का परीक्षण किया गया।
  • कुल 20 हितग्राहियों की आभा पहचान संख्या बनाई गई तथा 09 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए गए।
  • अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 265 मरीजों को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में नाक, कान एवं गला संबंधी 06, दंत रोग संबंधी 04 तथा अस्थि संबंधी 03 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 09 व्यक्तियों की क्षय रोग स्क्रीनिंग, 39 की असंचारी रोग स्क्रीनिंग तथा 19 की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। कुल 20 हितग्राहियों की आभा पहचान संख्या बनाई गई तथा 09 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए गए। अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 265 मरीजों को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

सांसद श्री साहू ने शिविर के दौरान दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने तथा सभी स्कूली बच्चों की सिकल सेल जांच सुनिश्चित करने के लिए मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। शिविर में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेन्द्र सलामे, विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिलिन्द गजभिये, सहित अन्य चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कुमरे, श्री उज्जवलसिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।