नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बन्नाद एवं बम्होरीबीका के शासकीय शिक्षण संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों को नशा न करने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।

