शिक्षा
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय में लाइसेंस शिविर आयोजित
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी में लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आवश्यक शासकीय सेवाएं उनके अध्ययन स्थल पर ही सहज एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराना रहा।













