खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्‍य पर किसानों से धान की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया गया है। किसानों के पंजीयन की निर्धारित अंतिम तिथि 10 अक्‍टूबर तक जिले के 01 लाख 27 हजार 80 किसानों का पंजीयन किया गया है। जिन किसानों का पंजीयन किया गया है राजस्‍व विभाग द्वारा उनके रकबे का सत्‍यापन किया जा रहा है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी ने बताया कि समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी के लिए लालबर्रा तहसील में 18 हजार 716, खैरलांजी में 15 हजार 698, लांजी में 12 हजार 718, बालाघाट में 13 हजार 554, कटंगी में 10 हजार 151, वारासिवनी में 14 हजार 769, बिरसा में 9679, किरनापुर में 13 हजार 778, परसवाडा में 7271, तिरोडी में 5877 एवं बैहर तहसील में 4869 किसानों का पंजीयन किया गया है।