विमुक्त, घुमंतु व अर्द्धघुमन्तु समुदायों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदाय करने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री विवेक सिंह ने बताया कि विमुक्त, घुमंतु व अर्द्धघुमन्तु समुदायों की समस्याओं के निराकरण व शासन की योजनाओं का लाभ प्रदाय करने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर बुधवार को हरदा अनुभाग के ग्राम झिरी के प्राथमिक शाला भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदायों के लिए ग्राम झिरी में शिविर 28 अक्टूबर को लगेगा
नर्मदापुरम संभाग संस्करण की खबर →
सीधी बात डेस्क · हरदा · 27 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट
हरदा से और
और →यह भी पढ़ें
और →

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
106 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरित ग्राम जमालपुरा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न
उज्जैन