भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसके माध्यम से सभी पात्र नागरिकों, विशेष रूप से दिव्यांगजन, प्रवासी एवं बुजुर्ग मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नरसिंहपुर द्वारा हेल्प डेस्क के संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जारी आदेश के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय नरसिंहपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्री पुष्पेन्द्र अहिरवार (मोबाइल नंबर 8963999555), सहायक प्रोग्रामर श्री सोमेश कुमार रजक (मोबाइल नंबर 9893254160 ) तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री राहुल मालवीय (मोबाइल नंबर 9584119831) को दायित्व सौंपा गया है। उक्त कर्मचारी कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक अपने नियमित कार्यों के साथ हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।



