कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम आमगांव छोटा में आधार अपडेट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के आधार कार्ड में आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट की कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान कुल 31 बच्चों के आधार अपडेट किए गए। इस पहल से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को स्थानीय स्तर पर ही आधार संबंधी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई।